हमीरपुर जिले में 30,707 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स 

 

 

हमीरपुर:-  जिला हमीरपुर में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का 102.63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अत्री ने बताया कि जिला हमीरपुर में 5 वर्ष तक की आयु के 29,924 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

रविवार को विभिन्न बूथों पर 29,830 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई थी। 

इस अभियान से छूटे बच्चों को भी दवाई पिलाने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर दस्तक दी। इस दौरान प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों को विशेष रूप से कवर किया गया। इससे पोलियो ड्रॉप्स पीने वाले बच्चों का आंकड़ा 30,707 तक पहुंच गया।

[post-views]