राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में रैड रिबन क्लब के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा हमीरपुर में रैड रिबन क्लब (सी. एम. ओ. हमीरपुर) के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिस में काॅलेज के छात्रों तथा स्टाॅफ के सदस्यों ने रक्त दान किया।

यह शिविर डा. राधाकृष्न सिविल अस्पताल के डा. नईम अहमद वरिष्ठ लैब टैक्निशियन मंजू चंदेल व प्रेम लता स्टाॅफ राजेन्द्र तथा अशोक जी ने सफलता पूर्वक करवाया।

 

इस रक्त दान शिविर मेें विद्यार्थियों स्टाॅफ सदस्यों भोटा व गांव मनसुई के निवासियों ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। इस शिविर में कुल 25 लोगों ने रक्त दान किया।

इस शिविर में कालेज कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर रैड रिबन क्लब के समन्वयक  मनीषा तथा बी. एड. डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

[post-views]