पेंशन अदालत का आयोजन

 

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  आज कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा,संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग,हिमाचल प्रदेश द्वारा दूरसंचार विभाग (DoT) एवं बी.एस.एन.एल.(BSNL) के पेंशनधारकों/पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की “पेंशन अदालत” का हमीरपुर में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री दीपक कुमार, नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश द्वारा की गई।

इस दौरान अजीत कुमार, प्रधान महाप्रबंधक, बी.एस.एन.एल. भी उपस्थित रहे।

पेंशन अदालतमें 15 पेंशनधारकों ने भाग लिया जिनके डिजिटल जीवन पत्र (DLC) भी बनाए गए तथा विभाग के पेंशन software(SAMPANN) के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया।

 

पेंशन अदालत के दौरान पेंशनरों से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेंशनरों ने पेंशन संबंधी लाभों के समयबद्ध निपटान तथा उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश द्वाराहर तिमाही में हिमाचल प्रदेश के अलग-2 जिलों में जाकर पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु पेंशन अदालत का आयोजन किया जाता है व साथ में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर भी लगाए जाते हैं।

 

इस अवसर पर  दीपक कुमार, नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश ने आश्वासन दिया कि पेंशनरों के कल्याण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा तथा दूरसंचार विभाग पेंशन धारकों की सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निपटान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

[post-views]