द मैग्नेट स्कूल के रियांश ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साइंस ओलंपियाड में लहराया परचम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड़ मे अव्वल प्रदर्शन किया। नेशनल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

 

जिसमें कक्षा पांचवी के कर्ण राठौर ने मैथ ओलंपियाड जोनल में 73 वां रैंक प्राप्त किया। कक्षा तीसरी की अनिमा कुमारी ने मैथ ओलंपियाड जोनल में 182 वां रैंक प्राप्त किया।

 

इसी के साथ कक्षा चौथी के रियांश ठाकुर ने सोशल सांईस जोनल में 8 वां रैंक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर में 18 वां रैंक हासिल किया और साथ में 500 रूपये का नगद प्रमाण पत्र मिला।

 

संयोजक शुभम चौहान को एस.ओ.एफ के द्वारा प्रंशसनीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने प्रत्येक छात्रों के प्रयासों को सराहते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया ताकि वे भविष्य में और भी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें।

साथ ही सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[post-views]