



हमीरपुर/:-सुर्या एसबीआई आरबीओ मट्टनसिद्ध ने भारतीय स्टेट बैंक के 71वां स्थापना दिवस पर बुधवार को आंखों के चैकअप का फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया।


इस उपलक्ष्य पर एसबीआई रीजनल ऑफिस ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से आए हुए डाक्टर की टीम का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक राहर ने मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया।



इस दौरान बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी आंखें बारी-बारी चैक करवाई और मेडिकल टीम ने सभी को आंखें सुरक्षित रखने के टिप्स भी दिए। इस दौरान डा. कुशा, सुश्री सृष्टि और एसबीआई रीजनल ऑफिस व एसबीआई एमएमसीसी ऑफिस के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।































