रोटरी क्लब ने मनाया अन्नपूर्णा दिवस, नगर निगम सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  रोटरी क्लब हमीरपुर ने अपने नव वर्ष का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 को गांधी चौक पर इन्नर व्हील क्लब हमीरपुर के सहयोग से भव्य रुप से अन्नपूर्णा दिवस मनाकर किया।

इस अवसर पर क्लब ने नगर निगम हमीरपुर के वे सभी सफाई कर्मचारी—जो पूरे शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखते हैं—को समर्पित कर के सम्मानित किया और उनके परिवारों को राशन किट भेंट की।

 

कार्यक्रम में रोटरी क्लब हमीरपुर के नव-नियुक्त प्रधान प्रोफेसर प्रदीप कुमार तथा सचिव डॉ. अमरजीत लाल अत्री उपस्थित रहे। इनर व्हील क्लब की प्रधान डॉ. अरचना सोनी और सचिन चेतना शर्मा ने भी समारोह में भाग लिया।

 

रोटरी क्लब ने नगर निगम के 70 से अधिक सफाई कर्मचारियों के परिवारों को राशन किट वितरित की। किट में आटा, चावल, दालें, तेल और अन्य आवश्यक रसोई सामग्री शामिल थी, जिन्हें उन कर्मचारियों के परिवारों को उपलब्ध करवा कर श्रद्धा व सम्मान व्यक्त किया गया।

प्रधान प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने सभी सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को दिल से सराहा और कहा कि ये कर्मचारी शहर को स्वच्छ, सुंदर व निर्मल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे सफाई कर्मचारियों के साथ सहयोग करें: गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें और सार्वजनिक स्वच्छता नियमों का पालन कर हमीरपुर को और भी स्वच्छ बनाएं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य डॉक्टर प्रेम ठाकुर, विजय चोपड़ा, डॉक्टर आर.के. मल्होत्रा, जे.पी. अग्निहोत्री, एन.के. शर्मा, एस.के. धीमान, एम.एम. शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्वाला सिंह राणा, रवि शर्मा, राकेश ठाकुर, राजीव शर्मा, अरुण कपिल, अजीत कुमार, भगवती प्रसाद शर्मा, अजायब सिंह वनियाल, अनिल कपिल सहित कई रोटेरियन और इनर व्हील क्लब की सदस्य प्रवीण शर्मा, मनोरमा शर्मा, लीला धीमान, शिवानी राणा आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उनके साथ संवाद कर उनकी आवश्यकताओं व चुनौतियों पर चर्चा की।

समाप्ति पर रोटरी क्लब ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि आगे भी समुदाय के कल्याण के लिए निरंतर पहल की जाएगी ताकि शहर का सामाजिक व पर्यावरणीय स्वास्थ्य बेहतर हो सके। क्लब ने नगर निगम व नागरिकों से भी इस दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील दोहराई।

 

 

[post-views]