



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधायों को बेहतर बनाने की दिशा मे सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओ को पहुचाने का कार्य कर रही है |


सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (कुसुम,दिनेश कुमारी,राहुल) ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व मे ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव व ग्राम पंचायत सनोली में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |




स्वास्थ्य शिविर मे 36 पुरुषों व 51 महिलाओं सहित कुल 87 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 37 लोगों की रक्त जांच भी की गई | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया ।






32 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से, 23 मरीज उच्च रक्तचाप से, जबकि 18 मरीज मधुमेह, 2 गायनी एवं 12 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।


इस शिविर के दौरान विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार एवं धन्यवाद किया ।























