जंदड़ू और संगरोह-मतलाणा में बताई एससी वर्ग की कल्याणकारी योजनाएं

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष अभियान आरंभ किया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से दी जानकारी

 

इस अभियान के तहत विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक और लोक गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में विभाग से संबद्ध जीवन म्यूजिकल ग्रुप अणु कलां के लोक कलाकारों ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जंदड़ू और ग्राम पंचायत संगरोह के गांव संगरोह-मतलाणा में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ग्राम पंचायत जंदडू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान वंदना देवी, उपप्रधान सचिन राणा, वार्ड मैंबर रेखा देवी, राजो देवी, सरला देवी, संगीता देवी, विक्की और अन्य गांववासी उपस्थित रहे।

 

उधर, संगरोह-मतलाणा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान सुनील कुमार, पंचायत सदस्य पवन कुमार, प्रताप सिंह, अंजू देवी और चंपा देवी के अलावा ग्राम पंचायत समीरपुर के प्रधान भरत सिंह, उपप्रधान रण सिंह, पंचायत सदस्य बिमला देवी, प्रोमिला देवी तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 

 

[post-views]