अमरोह और चंबोह में बताई एससी वर्ग की कल्याणकारी योजनाएं

भोरंज/हमीरपुर:-  अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष अभियान आरंभ किया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से दी जानकारी

इस अभियान के तहत विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक और लोक गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में विभाग से संबद्ध साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने शनिवार को भोरंज की ग्राम पंचायत अमरोह और चंबोह में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

साहिल म्यूजिकल ग्रुप के प्रभारी शिवदयाल और अन्य लोक कलाकारों ने स्थानीय पहाड़ी बोली में लोगों को प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

[post-views]