जिला में 16 को निकाली जाएगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला हमीरपुर में 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चैतन्य महाप्रभु गोठीय मठ दंगडी द्वारा किया जा रहा है।

Screenshot

यात्रा को लेक तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। रथ यात्रा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से प्रारंभ होकर पूरे हमीरपुर बाजार से घूमते हुए दंगठी मठ तक निकाली जाएगी। मार्ग में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की आराधना करेंगे।

Screenshot

जगह-जगह स्वागत द्वार और भजन-कीर्तन की व्यवस्था भी की जाएगी। इस यात्रा को लेकर जिलावासियों में खासा उत्साह बना रहता है।

 

लोग यात्रा के दौरान जगह जगह पर भंडारे लगाते हैं। दंगठी मठ के सेवक महंत भक्ति प्रसाद महाराज ने लोगों से इस भव्य रथ यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

[post-views]