पंखा लगाते समय पत्नी को लगा करंट, बचाने दौड़े पति की भी मौत

 

हरदोई/उत्तरप्रदेश:-  उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पैडस्टल फैन लगाते समय पंखा एक महिला के ऊपर गिर गया जिसको बिजली का करंट लगने से तड़पता देखकर पति और बेटी बचाने पहुंच गए तो पति भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। हादसे के दौरान मां-बाप को बचाने दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आंशिक रूप से आ गई।

मां-बाप को तड़पता देख बेटी बचाने पहुंच, उसकी भी हो गई मौत

टेबल फैन में उतरे करंट से दंपत्ति की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थाने के सहजनपुर गांव निवासी राम मोहन उर्फ बुद्धुलाल (50 ) की पत्नी सरस्वती (44 ) घर में टेबल फैन लगा रही थीं।

 

इसी दौरान अचानक पंखे में उतरे तेज करंट की चपेट में आकर वह गिर गईं। पत्नी को तड़पता देख पति राम मोहन उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

माता-पिता को तड़पता देख बचाने दौड़ी बेटी भी झुलसी माता-पिता को करंट से छटपटाता देख उनकी बेटी भी उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आंशिक रूप से आ गई।

 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद की।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम द्दष्टया मामला घरेलू उपकरण में करंट उतरने का लग रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है

[post-views]