



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर गांव झिंझकरी के युवा मंडल के परागण में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं जननेता थे।



उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार एवं आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।






इस अवसर पर राकेश ठाकुर, रामकुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार, सत्य प्रकाश, कमलेश कुमारी, जिला कोऑर्डिनेटर राजन कुमार तथा झिंझकरी वार्ड के वार्ड पंच रतन चंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

























