कामगार कल्याण बोर्ड के सदस्य जगदीश भारद्वाज के निधन पर शोक जताया

हमीरपुर:-  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सदस्य जगदीश भारद्वाज के निधन पर बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि जगदीश भारद्वाज का निधन बोर्ड, श्रमिक समाज तथा प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जगदीश भारद्वाज ने सदैव निर्माण श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनका यह अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा बोर्ड परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

 

 

[post-views]