



शिमला:- बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ( MPHW-Matle) के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को भेजा ज्ञापन

जीवन ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन




बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (MPHW-Male) के पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अपने सभी प्रशिक्षित साथियों की ओर से अंकुश ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।






प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश में बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (MPHW-Male) के स्वीकृत 1,920 पद हैं, लेकिन वर्तमान में 152 से भी कम कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में अधिकांश पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। (MPHW-Male) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाए।


जीवन ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा तथा इस विषय पर उचित स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी।



इस अवसर पर अंकुश सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश के युवाओं के हित और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (MPHW-Male) की भर्ती जल्द से जल्द शुरू की जाए।




















