नेटबॉल के अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर विजेता 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक एवं बालिका) एथलेटिक्स, ताइक्वांडो एवं नेटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता का शानदार समापन

प्रतियोगिता के पहले दिन नेटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल भडोली ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

 

जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया तथा डीएवी पब्लिक स्कूल भडोली उपविजेता रहा।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता की अंडर-14 बालक वर्ग तथा अंडर-14 बालिका वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी डीएवी बागनी ने अपने नाम की। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग तथा अंडर-19 बालिका वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी डीएवी देहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीती।

 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य  महेंद्र सिंह ठाकुर रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों की खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।

दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, ताइक्वांडो एवं नेटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं खेल भावना देखने को मिली।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और विजेताओं को आगामी जोनल एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं

 

 

[post-views]