डी. ए. वी. स्कूल आलमपुर में अध्यापकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

सुजानपुर/हमीरपुर:-  डी.ए.वी. स्कूल आलमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में 8 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा अध्यापकों की तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी l इस शैक्षिक कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके तथा डी.एवी. गान के साथ हुआ l

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि सफलता केवल अवसर मिलने से नहीं, बल्कि सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से प्राप्त होती है। उन्होंने शिक्षकों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्पष्ट दिशा, सुनियोजित योजना, समय का सदुपयोग, अनुशासन, सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति तथा कठिन परिश्रम को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रत्येक प्रयास व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक अवश्य पहुँचाता है।

 

प्रेरक वक्ता श्री गौरव ओबराय ने ‘सर्वांगीण शैक्षणिक विकास’ विषय पर अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों को नवाचार, सकारात्मक शिक्षण दृष्टिकोण तथा विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमता के अनुरूप शिक्षण कार्य अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त कर सके।

 

हिमाचल प्रदेश जोन- बी के अंतर्गत डी.ए.वी.के सात विद्यालयों ने इस कार्यशाला में भाग लिया । इस अवसर पर डी ए वी. आलमपुर ,डी ए वी.नगरोटा सूरियाँ , डी ए वी. तियारा ,डीएवी. घुमारवीं,डी ए वी बिलासपुर , व डी ए वी तियारा, डीएवी. चलवाड़ा सहित समस्त शिक्षकों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया |

 

इस कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने लैंगिग संवेदनशीलता, एन.सी.एफ.एस ई., नवाचार गतिविधियाँ, पठन व लेखन कौशल को विकसित करने के आयाम व खेल विधि द्वारा व्याकरण को रोचक बनाने के तरीकों के बारे में सामूहिक चर्चा की व अपनी – अपनी प्रस्तुति दी ।

 

कार्यशाला छह सत्रों में भिन्न-भिन्न समय- सारिणी के अनुसार विभाजित थी ।इस कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य प्रयोजन सभी विषयों से सम्बंधित नवाचार गतिविधियों को विद्यार्थियों में समाहित करना तथा विषय के प्रति रोचकता बढ़ाना है ।

 

डी ए वी.आलमपुर के प्रधानाचार्य  सुरजीत कुमार राणा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व हरित पौधा देकर सम्मानित किया l साथ ही डी ए वी. बिलासपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका वात्स्यान,डी ए वी नगरोटा सूरियाँ के प्रधानाचार्य  अक्लुश महाजन व डी ए वी. लंबागाँव के प्रधानाचार्य  भुवेश शर्मा को पुष्पगुच्छ व हरित पौधा देकर सम्मानित किया गया l

 

स्कूल के प्रधानाचार्य  सुरजीत कुमार राणा ने सभी का धन्यवाद किया तथा अपने -अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त ज्ञानवर्धन हेतु समय -समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया l

[post-views]