



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर बारहवीं कक्षा के हिमाचल बोर्ड परीक्षा पुनर्मूल्यांकन में अदिति ठाकुर ने मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया। 2025-2026 के सत्र में सभी बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


तीस बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। 40 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।




उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बेहतरीन परीक्षा परिणाम लाने वाले सभी बच्चों को बधाई दी, बच्चों की यह उपलब्धि इस प्रतियोगी दौर में मज़बूत नींव का काम करेगी।







स्कूल के प्रधानाचार्य ने परीक्षा परिणाम में बच्चों की इस उपलब्धि में शिक्षकों और अभिभावकों के परिश्रम को भी सराहा।


























