



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्याकंन परिणामों में गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर हमीरपुर स्कूल की वाणिज्य संकाय की दो छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है तथा स्कूल व अभिभावकों का नाम गौरवन्चित किया है।


इन दो छात्राओं में कृतिका शर्मा ने 500 में से 484 अंक (96.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश मैरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया। वहीं यशिका चौहान ने 500 में से 482 अंक (96.4 प्रतिशत) अंक अर्जित कर प्रदेश मैरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र पुरी जी, प्रबन्धन समिति एवं अध्यापकों ने दोनों छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर वधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इन छात्राओं की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।































