पौधारोपण के माध्यम से माँ को नमन, HAPS विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

 

इस अनूठी पहल में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने घरों, विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया और प्रत्येक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित किया।

विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा इन यादगार पलों को चित्रों के माध्यम से साझा किया।

इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

यह अभियान विद्यालय के इको क्लब प्रभारी  नेहा शर्मा एवं आर्यन शर्मा के मार्गदर्शन तथा सुश्री शिखा शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि “आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में अमूल्य योगदान है।”

 

उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उपप्रधानाचार्य  अश्वनी कुमार, हेडमिस्ट्रेस  कंचन लखनपाल तथा समन्वयक  मनीषा मरवाह ने भी विद्यार्थियों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रकृति, परिवार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

 

[post-views]