कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी की बैठक हुई l बैठक में लोगों के मुद्दों पर अभियान चलाने का फैसला लिया गया l उल्लेखनीय है कि जिला भर में किसानों के समक्ष यूरिया का संकट खड़ा हो गया है साथ ही मक्की की फसल को फाल वर्न नामक बीमारी ने बुरी तरह से ख़राब किया है।

 

जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सरकार से मांग करती है कि यूरिया के संकट को जल्द दूर करे और किसानों को जल्द से जल्द खाद मुहैया कराने का प्रयास करे l

 

साथ ही पार्टी ने मांग की है कि फाल वर्न बीमारी से जिला स्तर पर जो भी फसल को नुकसान हुआ है उसका सर्वेक्षण करवाया जाए और किसानों को मुआवजा दिया जाए l

 

पार्टी ने जिला भर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर भी गहरी चिंता व्यक्त की l आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही है अब तो चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है l

 

आए दिन पशुओं के हमलों का लोग शिकार हो रहे हैं और फिर जिला में ही पशुओं के हमलों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है l

 

पार्टी ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ते हमलों पर भी गहरी चिंता जताई है शहर में और छोटे छोटे कस्बों में भी आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो गयी है बच्चों का तो अकेले स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है

 

आवारा कुत्तों ने सब जगह आतंक मचा रखा है रात को तो अकेले निकलना या दोपहिया वाहनों पर जाना खतरनाक हो गया है अक्सर आवारा कुत्तों के झुंड हमले करते हैं l दिन हो या रात लोग दहशत में हैं और जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन कहीं भी नजर नहीं आता है पार्टी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाए अन्यथा पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी l

 

आज की बैठक में पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ कश्मीर ठाकुर राज्य कमेटी सदस्य जोगिंदर कुमार जिला सचिव प्रताप राणा, सुरेश कुमार, कपिल भारद्वाज, रंजन शर्मा, धर्म सिंह, जितेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे l

 

[post-views]