



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सर्वजनकल्याण सभा द्वारा हमीरपुर के बसंत पैलेस में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले और प्रदेश में मेरिट सूची में आने वाले 150 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सर्वजनकल्याण सभा द्वारा हमीरपुर के बसंत पैलेस में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया




समारोह में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डॉ. प्रेम लाल गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी नंद किशोर शर्मा उपस्थित रहे।







कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक नवीन शर्मा ने की।कार्यक्रम में अजमेर ठाकुर गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे ।


मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम लाल गौतम ने बसंत पैलेस में आयोजित इस समारोह के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य आधार है और ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है।


विशिष्ट अतिथि नंद किशोर शर्मा ने भी युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा हमेशा शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी और प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान करती रहेगी।
अजमेर ठाकुर ने कहा कि सभा की यह पहल सराहनीय है और बच्चों का मनोबल बढ़ाने वाली है। समारोह के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया।


















