बढेड़ा और कश्मीर में बताई एससी वर्ग की कल्याणकारी योजनाएं

नादौन/हमीरपुर:-  अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष अभियान आरंभ किया है।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से दी जानकारी

इस अभियान के तहत विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक और लोक गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने शनिवार को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बढेड़ा और कश्मीर में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

नटराज कला मंच के प्रभारी राजीव जस्सल और अन्य लोक कलाकारों ने स्थानीय पहाड़ी बोली में लोगों को प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

ग्राम पंचायत बढेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान सोनिया शर्मा, उपप्रधान नरेश कुमार, पंचायत सदस्य विशंबर सिंह, लक्ष्मी चंद, कांता देवी, मीना कुमारी, निशा कुमारी और अन्य लोग तथा ग्राम पंचायत कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान मीना देवी, उपप्रधान पवन कुमार, पंचायत सदस्य शकुंतला देवी, प्रवीण कुमारी, ओमा कुमारी, सपना देवी, कर्णवीर, राजेंद्र कुमार, किशोर चंद और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

 

[post-views]