पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटे पति के टुकड़े, फिर LPG सिलेंडर में छिपाई “लाश”

रीवा/मध्यप्रदेश:-   मध्य प्रदेश के रीवा में एक मामूली आपसी विवाद का ऐसा खूनी अंजाम होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। यहाँ एक पत्नी इस कदर हैवान बन गई कि उसने पहले अपने ही पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए खौफनाक साजिश रची।

 

श्रद्धा मर्डर केस और दिल्ली के ‘नीले ड्रम’ वाले हादसों की याद ताजा करते हुए, इस महिला ने पति की लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें रसोई के LPG गैस सिलेंडर के अंदर ठूंस दिया!

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को देखकर अब लोग कहने लगे हैं कि कलयुग सच में अपने चरम पर है, जहाँ सात जन्मों का रिश्ता पल भर में ‘खूनी खेल’ में बदल गया।

 

पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को सन्न कर दिया है।

[post-views]