



ऊना:- जिला पुलिस ऊना ने “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए 3.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बनखंडी पंडोगा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान नरिंद्र कुमार निवासी रामपुर, तहसील एवं जिला ऊना की तलाशी लेने पर उसके बैग से 3.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।



इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।






पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के तार किन लोगों से जुड़े हैं तथा नशे की आपूर्ति और वितरण नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी पड़ताल कर रही है।


जिला पुलिस ऊना ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी क्षेत्र में नशा तस्करी या नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।



पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




















