



पालमपुर/कांगड़ा:- कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के सुकैड़ी जून गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एक पिता ने अपने ही बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। हालांकि बेटे ने समय रहते बरामदे के खंभे की आड़ लेकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।



घटना के बाद बेटे ने तुरंत पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक व लाइसेंस जब्त कर लिया।






पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह जांच की जा रही है कि गोली जान से मारने की नीयत से चलाई गई थी या हवाई फायर किया गया था।

























