नगर निगम के कार्यालय भवन का शिलान्यास और दुकानों का उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को हमीरपुर का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे।

 

थोड़ी देर के लिए सर्किट हाउस में रुकने के बाद वह करीब 11ः45 बजे बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क के पास नगर निगम की 13 दुकानों का उदघाटन करेंगे।

 

इसके बाद वह टाउन हॉल के परिसर में नगर निगम के कार्यालय भवन का शिलान्यास भी करेंगे। शिलान्यास के बाद वह टाउन हॉल में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिमला लौट जाएंगे।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम के अधिकारियों को उदघाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

उन्होंने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

[post-views]