विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर के सौजन्य से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें आठ बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, उन्होंने बढ़ते हुई जनसंख्या से पैदा होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर सुनील कुमार रांगड़ा, जिला शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी ने अपने संबोधन में छात्र एवं छात्राओं से बढ़ते हुई जनसंख्या से पैदा होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

 

जिसमें जनसंख्या बढ़ने से भूमि की कमी, बेरोजगारी का बढ़ना, संसाधनों की कमी और समाज में चोरी जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं. और बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण दबाव बढ़ रहा है।

 

उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया और सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर श्रीमती सलोचना देवी, बीसीसी कोऑर्डिनेटर ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन एवं उचित प्रेरणा मिले तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सविता कुमारी ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा चंद्रकांता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान जय भारती कॉलेज के सचिव श्री उपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस जैसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने तथा जनसंख्या संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।

 

उन्होंने कॉलेज परिसर में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार भी व्यक्त किया।

 

[post-views]