



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक 16 जुलाई को सुबह 11 बजे यहां बचत भवन में आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।



उपायुक्त ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक में अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्या की विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।































