पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं चिट्टे सहित गिरफ्तार

पालमपुर/कांगड़:-   नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पालमपुर की महिला और मंडी की हेमा कुमारी को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी नशे के अवैध कारोबार में शामिल हो रही हैं। यह चिंता का विषय है।

 

क्योंकि नशे का यह जाल युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम कर रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

कांगड़ा पुलिस की अपील: यदि आपके क्षेत्र में नशे की खरीद-फरोख्त, तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत कांगड़ा पुलिस को सूचित करें।आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

[post-views]