



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला के समिति कक्ष में माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता जी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित विश्वविद्यालय की 36वीं कोर्ट बैठक में भाग लिया।


इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कुलपति प्रो. महावीर सिंह जी द्वारा विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों, विकासात्मक परियोजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों तथा भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।




भोरंज और पूरे प्रदेश के युवाओं को उच्च स्तरीय व आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।







बैठक के साथ ही विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) में पीएम-उषा के अंतर्गत नवनिर्मित अत्याधुनिक डिजिटल व एमओओसी (MOOCs) रिकॉर्डिंग स्टूडियो का भव्य उद्घाटन भी किया गया।



उन्नत कैमरों, प्रोफेशनल लाइटिंग व ग्रीन स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टूडियो उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो व्याख्यान और ई-कंटेंट के निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।




जिससे दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर बेहतरीन डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी।




















