



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरीकालेज शिक्षा महाविद्यालय भोटा हमीरपुर में बी.सी.ए. तथा बी.ए. प्रथमबर्ष का शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान द्वारा स्वागत किया गया।


बी. ए. विंग के एच ओडी डा मुनीष ने बी. ए. करने के बाद में भविष्य के अवसरों की जानकारी दी। साथ ही उन्होने बताया कि बी.ए. के साथ साथ विद्यार्थी अन्य कौशल संबन्धित कोर्स भी कर सकते हैं।




जिससे उन्हे भविष्य में लाभ मिलेगा। बी.सी.ए. डिपार्टमैंट के एच ओ डी चंदन नवीन ने भी बी.सी. ए. क्षेत्र के उभरते अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों को दी और पाठयक्रम पर विशेष चर्चा की।






इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज राजेश्वरी एजुकेशन सोसाईटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने सभी नये विद्यार्थियों का स्वागतकिया और सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस उपलक्ष्य पर काॅलेज के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर कालेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान व समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार द्वारा किया गया।























