



बिझड़ी/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 21 जुलाई , 2026 को प्रातः दस वज़े मानव सेवा सदन ( रैस्ट हाऊस के साथ), बिझड़ी, ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में आयोजित होगी ।

बैठक के एजैण्ड़ा में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श होगा व सदस्यों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में प्रदेश व ज़िला पदाधिकारियों विभिन्न विभिन्न जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।



बैठक में पेंशनरों के अवधि 30.6.2027 के लिए डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने का कार्यक्रम भी है, जिसके लिए अपना आधार नम्बर, बैंक खाता संख्या, पी.पी.ओ. नम्बर, पैन नम्बर जरूर साथ लाएं।






अतः बिझड़ी खण्ड़ इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं खण्ड पेंशनर्स से अनुरोध है कि खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करके संघ गतिविधियों एवं अन्य विषयों वारे जानकारी सहित निःशुल्क जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने का लाभ भी उठाएं।


राज कुमार चौधरी , खण्ड महासचिव, बिझड़ी























