चाणक्य द गुरु’ के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं NEET, NEST, IISER और AIIMS में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर,  क्षेत्र का नाम किया रोशन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  स्थानीय कोचिंग संस्थान ‘चाणक्य द गुरु’ के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं NEET, NEST, IISER और AIIMS में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

संस्थान के होनहार छात्र अनिकेतन अंगारिया ने NEET में 571 अंक हासिल करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की NEST परीक्षा में OBC श्रेणी में 452वां रैंक और IISER (IAT) में 1702वां रैंक हासिल किया है।

वहीं, ध्रुव सोनी ने NEET में 556 अंक और IISER में 10721 वां रैंक प्राप्त किया। आर्चि गौरा ने NEET में 528 अंक और NEST परीक्षा में OBC श्रेणी में 318वां रैंक पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

संस्थान की छात्रा रिया शर्मा ने NEET में 527 अंक प्राप्त करने के साथ AIIMS पैरामेडिकल टेस्ट में ऑल इंडिया 256वां रैंक झटका है। रिया ने CUET में फिजिक्स में 98.92, केमिस्ट्री में 99.59 और बायोलॉजी में 99.33 परसेंटाइल हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

 

इसके अलावा लक्ष्य (455 अंक), अंशिका शर्मा (440 अंक), साहिल (416 अंक), अंशुल ठाकुर (407 अंक), मुस्कान (403 अंक) और नीहारिका (400 अंक) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

संस्थान के छात्र रुद्रांश नाग ने NEET परीक्षा में WFF (Ward of Freedom Fighter) श्रेणी के तहत बेहतरीन 221 अंक हासिल कर गौरव बढ़ाया है। रिशिता, आर्यन धीमान, कनन शर्मा, पायल ठाकुर, दृष्टि ठाकुर, नितिन कुमार, सीजल ठाकुर, शिवांश भट्ट और महक शर्मा ने भी बेहतर अंक हासिल किए हैं।

इस ऐतिहासिक सफलता पर संस्थान के डायरेक्टर व सी.ई.ओ. डॉ. नवनीत शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

उन्होंने कहा कि छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों व समर्पित स्टाफ के निस्वार्थ योगदान और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य पूरी टीम के सहयोग से हर छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सफलता के शिखर तक पहुँचाना है।

[post-views]