



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर से सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, हमीरपुर ब्लॉक के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधित्व एवं महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलने पर युवा कांग्रेस नेता रजत राणा ने पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।


रजत राणा ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का एक संकल्प भी है।



मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा।






रजत राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विनय कुमार व महासचिव (संगठन) विनोद ज़िंटा का मुझ पर विश्वास व्यक्त करने और यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

























