टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली

लंबलू/हमीरपुर:-  विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत टिक्कर अनुभाग में 26 जुलाई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते टिक्कर बाजार, ककड़ियाणा, कधरियाणा, मसरेड़ू और कई अन्य गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

 

सहायक अधिशाषी अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 26 जुलाई को मौसम खराब रहा तो लाइनों की मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा।

[post-views]