



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- वन विभाग की वन्य प्राणी विंग की धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर मंडल और चंबा मंडल में जमीन से संबंधित आवश्यक कार्यों हेतु एक-एक सेवानिवृत्त पटवारी को 40 हजार रुपये के फिक्स मानदेय पर तैनात किया जाएगा।

वन्य प्राणी विंग के वृत्त कार्यालय धर्मशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।



उसने राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों और उसके खिलाफ कोई भी केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।






इन पदों के लिए 10 अगस्त तक वन्य प्राणी वृत्त कार्यालय धर्मशाला में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न किया जाना चाहिए।


अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224939 पर भी संपर्क किया जा सकता है।























