



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।


बैठक में जिला भर से आए अधिकांश माननीय सदस्यों ने मक्की की फसल को लगने वाले फाल आर्मी वर्म की समस्या के बारे में चिंता प्रकट की तथा कृषि विभाग हमीरपुर को तत्काल उचित कार्रवाई अमल में लाने की अपील की इस वारे उप निदेशक कृषि, जिला हमीरपुर से दूरभाष पर भी चर्चा की तथा शीघ्र जिला भर में सभी स्थानों पर निरीक्षण करने का अनुरोध किया ताकि किसान राहत की सांस ले सकें ।




नगर निगम हमीरपुर जिला न्यायालय से सत्र न्यायाधीश के आवास तक लिंक रोड की मुरम्मत सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक पग उठाएं। जो चिल्ड्रन पार्क है उसकी साफ सफाई भी सुनिश्चित की जाए, व जो वहां के निवासी कूड़ा करकट फेंकते हैं, उन्हें कुत्ते जगह-जगह भोजन की तलाश में विखेर देते हैं जिससे गंदगी पड़ जाती है ।






नगर निगम की गाड़ी वहां से कूड़ा सवेरे 8:00 के करीब उठाएं तो वहां गंदगी से निजात मिल सकती है । जो पेड़ पार्क में है उनकी कांट छांट भी करवा दी जाए ताकि पार्क की सुंदरता बनी रहे ।


सदस्यों ने यह भी मांग की की नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र में आवारा कुत्तों की दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है जो शहर के लोगों को काट रहे हैं वह रात को सोने नहीं दे रहे हैं, इसके अतिरिक्त जो पार्क के बाहर लाइटें लगी है वह खराब पड़ी है उन्हें ठीक करवाने हेतु संगठन अनुरोध करता है तथा दो-तीन और लाइटें लगवाने के लिए भी संगठन नगर निगम से अनुरोध करता है ।



इस बारे संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक आयुक्त नगर निगम हमीरपुर से आज मिला जिन्हें इन समस्याओं वाले अवगत करवाया । सहायक आयुक्त ने आश्वासन दिया के इन समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।


संगठन के माननीय सदस्यों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जितने भी रोगी वाहन है, वह अधिकांश समय दिन में उपलब्ध नहीं होते हैं ,लेकिन रात को उपलब्ध हो जाते है ।इन वाहनों में कोई भी जीवन रक्षक प्रणाली उपलब्ध नहीं होती है जैसे बैलून वेंटीलेटर आदि ।
प्राय यह देखने में आया है कि शहर की सड़कों के किनारे बने फुटपाथों पर गाड़ियां पार्क कर दी जाती है, और दुकानदार भी फुटपाथ पर अतिक्रमण करते हैं।
जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है और कई बार दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है अतः पुलिस विभाग व नगर निगम इस बारे आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करें ।
बैठक में कुछ सदस्यों ने यह मांग उठाई की प्राइवेट बसों के चालक अपनी-अपनी गाड़ियों में बड़े जोर-शोर से स्टीरियो चलाते हैं जिससे बुजुर्ग, रोगी,महिलाएं व बच्चे परेशान होते हैं इस बारे आरटीओ हमीरपुर अविलंब औचक निरीक्षण करके स्टीरियो को वाहनों में चलाने पर अंकुश लगाएं।

संगठन के माननीय सदस्यों ने मांग की, कि शहर के माल रोड में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि जो वाहन वहां से प्रतिबंधित समय में गुजरते हैं या खड़े किए जाते हैं उनके चालान स्वत ही हो जाएं जिससे ऐसे वाहनों पर अंकुश लग सके ।
जिला हमीरपुर के डिड़वी बाजार में अत्यधिक वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए एक ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाए ताकि स्कूल में लगभग 800 बच्चे आसानी से उस फुटपाथ से अपने-अपने घरों को जा सकें । इससे किसी प्रकार की दुर्घटना से भी बचा जा सकता है ।इससे पहले भी वहां स्कूल के बच्चे दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं
संगठन के अधिकांश सदस्यों ने मांग उठाई की विद्युत बिलों में कई प्रकार के सरकार ने सैस लगा रखे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है ।सरकार से संगठन आग्रह करता है कि इन सैसौ को बंद करने वारे सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।
पाहलू पुल से 50 मीटर आगे लोक निर्माण विभाग की जो सड़क है उसकी नालियां बरसात के कारण मिट्टी से भर चुकी है जिससे पानी सड़क पर बह रहा है इस बारे विभाग ने पहले भी कार्यवाही कर दी थी, परंतु बार-बार ऐसा होने से लोगों को आने जाने में असुविधा होती है । अतः कोई स्थाई समाधान अत्यंत आवश्यक है
संगठन के ध्यान में यह बात भी लाई गई है कि पाहलू में जो पशु डिस्पेंसरी है वह बिल्कुल खड्ड के किनारे है,और गिरने के कगार पर है । अतः डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग, हमीरपुर इस बारे अति शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें ।
जिला पशु अस्पताल हमीरपुर से चयन बोर्ड तक जो लिंक रोड पर नाला बना है वहां पर लोग अक्सर रात को या बहुत सवेरे कूड़ा करकट फेंक देते हैं जिसे कुत्ते, बंदर भोजन की तलाश में जगह-जगह भोजन को बिखेर देते हैं अतः नगर निगम इस वारे उक्त नाले की साफ सफाई नियमित सुनिश्चित करें ।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न टेस्ट प्रयोगशाला में नहीं हो रहे हैं क्योंकि जो वहां फार्मासिस्ट तैनात था, वह वर्ष 2024 से सेवा निवृत्त हो गए हैं इस विषय में निदेशक आयुर्वेदिक विभाग शिमला इस पद को शीघ्र भरने की कृपा करें ताकि विभिन्न टेस्टों के लिए रोगियों, व वरिष्ठ नागरिकों को बाहर न जाना पड़े ।
प्राय यह देखने में आया है कि राधा स्वामी, चैरिटेबल अस्पताल जो भोटा में है, वहां काफी संख्या में लोग उपचार हेतु विभिन्न स्थानों से बसों में सफर करके उतरते हैं, वहां तीन सड़कों को पार करते समय कई दुर्घटनाएं हो चुकी है अतः वहां या तो सभी सड़कों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाई जाए या फ्लाई ओवर बनाया जाए ।यदि ऐसा संभव न हो तो पुलिस कांस्टेबल स्थाई तौर पर सुबह से शाम तक तैनात किया जाए ।
इस अवसर पर सर्वश्री विपन शर्मा,एस के कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, बलवीर पटियाल,के सी गौतम, शंभू राम जसवाल,रोशन लाल पटियाल, हेमराज शर्मा, ओ पी नंदा, हेमराज शर्मा, गोपाल शर्मा,प्रेमचंद, अशोक कुमार सोनी,आरसी चांगरा,प्रकाश चंद सेन, अनिरुद्ध डोगरा व अन्य गणमान्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

















