सोलन में 8.32 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त

कुमारहट्टी/सोलन:- जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा मामले में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर नशे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

जिला पुलिस सोलन ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

 

[post-views]