



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता युवा मोर्चा, मण्डल बड़सर की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।


यह विस्तार भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, बड़सर विधानसभा के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल, भारतीय जनता पार्टी मण्डल बड़सर के अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शुभम पठानिया के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन उपरांत किया गया।




संगठन द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि नवदायित्वधारी युवा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए युवा शक्ति को संगठित करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।







कार्यकारिणी विस्तार के अंतर्गत निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं—



क्रमांक| नाम| निवास| दायित्व



1| रोहित ठाकुर| गाँव एवं डाकघर बड़सर| उपाध्यक्ष


2| गौरव शर्मा| गाँव जब्बल, डाकघर बड़सर| सचिव
3| शुभम शर्मा| गाँव एवं डाकघर बड़सर| सचिव
4| जितेन्द्र कुमार| गाँव एवं डाकघर पथल्यार| मीडिया प्रभारी
5| रक्षित बन्याल| गाँव ठाना, डाकघर बणी| प्रवक्ता

6| अभिषेक शर्मा| गाँव हारमा, डाकघर बल्याह| कार्यालय सह सचिव
7| रजत कुमार| गाँव आकराणा, डाकघर घुमारली| सोशल मीडिया संयोजक
8| अभिषेक| गाँव कोठी, डाकघर बुम्बलु| सोशल मीडिया सह प्रभारी

इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बड़सर को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बड़सर ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया है।

संगठन का उद्देश्य प्रत्येक युवा को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना तथा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बड़सर परिवार सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है।


















