अस्पताल सेवा की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा 58 लोगों ने लिया स्वास्थ्य जांच का लाभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल सेवा के अंतर्गत जनता को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है । प्रयास संस्था के अवाहदेवी कार्यालय मे स्थापित हेल्थ एटीएम के माध्यम से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है ।

 

हेल्थ एटीएम व डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से बहुत कम समय मे मरीजों की स्वास्थ्य जांच व रक्तजांच कर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उचित उपचार सलाह व निशुल्क दवाईयों का वितरण मरीजों को किया गया ।

प्रत्येक शनिवार को यह स्वास्थ्य जांच शिविर अवाहदेवी मे लगाया जाता है । आज हुए स्वास्थ्य जांच शिविर मे 58 लोगों की स्वास्थ्य जांच व रक्तजांच की गई।

 

अत्याधुनिक मशीनों द्वारा की गई जाँचों के आधार पर डॉक्टर द्वारा मरीजों को दवाईयों का वितरण किया गया । इस मशीन के माध्यम से मरीज के 70 प्रकार की स्वास्थ्य व रक्त जाँचे की जाती है ।

[post-views]