



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर एक विशाल आक्रोश रैली और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

रैली के दौरान वक्ताओं ने राम मंदिर चंदा संग्रह में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। साथ ही, पेपर लीक मामलों को लेकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की गई।



विधायक सुरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार आवाज़ उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी तथा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।






रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर सरकार के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया तथा जनहित के मुद्दों के समाधान की मांग की।

























