



भुंतर/कुल्लू:- कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। l रेरी रोड पर ट्रैक्टर पलटने से लोअर बजौरा निवासी पवन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पवन ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और वही परिवार का मुख्य सहारा था।

परिवार ने खो दिया कमाऊ बेटा




हादसे के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे पवन उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






मृतक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस ट्रैक्टर से घर का चूल्हा जलता था, वही ट्रैक्टर उसके लिए काल बन गया।


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी ll























