



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आगामी लोकसभा वा विधानसभा उपचुनावों के चलते बड़सर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं इसी के चलते आज भाजपा प्रत्याशी वा पूर्व विधायक इंद्र दत लखनपाल ने बड़सर में विश्राम गृह के पास भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।
आगामी चुनावों की गतिविधियां अब बड़सर में वही से चलेगी । इसके अलावा बिझडी में अलग से कार्यालय खोला जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बडसर मंडल के सभी प्रधान पंचायत समिति सदस्यों जिला परिषद सदस्यों पार्टी के कार्यकर्ता ,पदाधिकारीयों की बैठक ली जिसमें उन्होंने आगामी चुनावों के लिए सभी को दिशा निर्देश दिए। साथ में या भी कहा कि की पार्टी में हर कार्यकर्ता का मानसम्मान होगा क्योंकि कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी मजबूत होती है।

हर जिला परिषद बार्ड की बैठक की जाएगी जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल को भारी बहुमत से जीतने में हर संभव प्रयास किया जाएगा । बता दें कि इंद्र दत्त लखनपाल बड़सर विधानसभा में अच्छी पकड़ रखते है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष यशवीर पटयाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष किरणबाला, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुखदेव राणा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष प्रधान राम रतन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगन्नाथ वनियाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, राजेश कुमार मांगा, बीना शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लों, महामंत्री पंकज ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष मुकेश वनियाल यह जानकारी मीडिया प्रभारी विकास पटियाल ने दी।



































