भोरंज उपमंडल के 10 बस रूटों पर की चर्चा

भोरंज/हमीरपुर:-  उपमंडल भोरंज में बेरोजगार युवाओं को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत सब्सिडी पर बस रूट आवंटित करने के लिए रूट चिह्नित करने हेतु वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत आवंटित किए जाएंगे बस रूट

एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भोरंज उपमंडल में 10 बस रूट चिह्नित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत बस रूट लेने पर युवाओं को ई-बस पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है।

 

उन्होंने कहा कि इस योजना से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं भोरंज उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी।

बैठक में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अन्य अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टर भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

[post-views]