हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक 3 अगस्त को प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में होगी आयोजित 

लंबलू/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, टौणीदेवी खण्ड़ इकाई की बैठक दिनांक 3 अगस्त , 2026 को प्रातः दस वज़े खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में गौशाला परिसर, वल्यूट, तहसील लम्वलू, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में आयोजित की जाएगी ।

 

बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा । इसके अलावा बैठक में खण्ड की गतिविधियों वारे भी पदाधिकारी जानकारी देंगे। संघ सुदृढ़ीकरण वारे सदस्यों के सुझाव भी अपेक्षित रहेंगे।

 

अतः टौणीदेवी खण्ड़ कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व खण्ड सदस्यों से आग्रह है कि खण्ड़ इकाई की बैठक में आवश्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें व विभिन्न जानकारियां प्राप्त करें।

 

जगदीश चन्द शर्मा , खण्ड प्रधान, टौणीदेवी 

[post-views]