मुख्यमंत्री सुक्खू की हरियाणा सरकार को चेतावनी

शिमला:-   हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना और बीबीएमबी एरियर के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के 72 लाख लोगों को कोई भी हल्के में न ले।

मुख्यमंत्री सुक्खू की हरियाणा सरकार को चेतावनी

 

उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना पर समझौता ज्ञापन यानी एमओयू तभी होगा, जब हरियाणा सरकार लिखित रूप में यह स्वीकार करेगी कि वह वर्ष 2011 से लंबित एरियर का भुगतान करेगी।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल का वर्षों से बकाया भुगतान रोका गया है और प्रदेश केवल अपना वैधानिक अधिकार मांग रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि एरियर मिलने से अगले 15 वर्षों तक हिमाचल को हर साल लगभग 500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किशाऊ परियोजना पर एमओयू नहीं हुआ तो हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों पर जल संकट का असर पड़ सकता है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल देशहित में हर सहयोग को तैयार है, लेकिन प्रदेश के अधिकारों से समझौता नहीं करेगा

 

[post-views]