



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मिंजर मेले के लिए चंबा जाते हुए, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने उठाया JAS का मुद्द


मिनजर मेले के लिए चंबा जाते हुए रात्री हाल्ट के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का सर्किट हाउस हमीरपुर में भव्य स्वागत, HMOA अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने उठाया JAS का मुद्दा




चंबा, मिनजर मेले में भाग लेने के लिए जाते हुए हमीरपुर रात्री पड़ाव के दौरान हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री का सर्किट हाउस हमीरपुर में रात्रि विश्राम (नाइट हॉल्ट) के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।






इस अवसर पर कांग्रेस के महासचिव बलविंदर सिंह बबलू, एडवोकेट रोहित शर्मा, रितेश चौहान, अंशुल, पंकज सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा मिनजर मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपायुक्त (DC) सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।


इसी अवसर पर हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) के अध्यक्ष एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर जन आरोग्य समिति (JAS) से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाया।



डॉ. डोगरा ने आग्रह किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल स्तर की जन आरोग्य समिति में मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज को चेयरपर्सन बनाया जाए, क्योंकि पंचायत प्रधान पहले से ही सब-सेंटर स्तर की JAS के चेयरपर्सन हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से अस्पतालों के संचालन, जवाबदेही और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डॉ. डोगरा द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण सुझाव को गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक विचार कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। HMOA ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।


















