



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने शुक्रवार को हमीर होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसी उदेश्य से एंटी पेपर लीक विधेयक लाया गया है, जिससे युवाओं में गहरी उम्मीद जगी है।

एंटी पेपर लीक कानून से युवाओं का भविष्य होगा सुरक्षित: आशीष शर्मा




आशीष शर्मा ने धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है।






सरकार विरोधियों पर दर्ज कर रही झूठे मामले


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है कि जिनसे भी सरकार की नीतियों का विरोध किया, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं।



आशीष शर्मा के प्रमुख बयान


केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर, एंटी पेपर लीक कानून से नीट परीक्षा होगी पारदर्शी। विरोध करने वालों पर दर्ज हो रही झूठी FIR, कई मामलों में आज तक चार्जशीट तक पेश नहीं।
महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा झूठा, छात्रों के साथ भी हो रहा अन्याय। नौणी यूनिवर्सिटी की फीस कई गुणा बढ़ाई, छात्र हितों की अनदेखी।
मुख्यमंत्री के गृह जिले के अस्पतालों में दवा और डॉक्टरों की कमी धमी। प्रदेश सरकार ने हिमाचल को कर्ज के बोझ तले दबा दिया।
पंचायती राज चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया जनता का मूड़, कांग्रेस का सूपड़ा साफ ! देहरा उपचुनाव और काचारर बस अड्डे में भ्रष्टाचार के मामले में क्या सरकार दर्ज करेगी FIR?

भाजपा झूठी FIR से डरने वाली नहीं, आने वाले चुनाव में कांग्रेस 5 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
विधायक ने कहा
▶ कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये देने के वादे के नाम पर ठगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं हैं और नौणी विश्वविलालय की फीस में कई गुणा वृद्धि कर दी गई है।
▶ स्वास्थ्य और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं अस्पताल।
▶ उन्होंने कार्य के बोझ तले वहो दिया है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया, जो सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाता है।
▶ आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बजाय केवल आंकड़ों और एफआईआर की राजनीति में उलझी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि देहरा उपचुनाव और हमीरपुर बस अड्डे में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में क्या सरकार और पुलिस एफआईआर दर्ज करने का साहस दिखाएगी !
▶ उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे मामलों और एफआईआर से डरने वाली नहीं है। उनका दावा था कि प्रदेश में बने राजनीतिक हालात को देखते हुए आगामी विधानसमा चुनाव में कांग्रेस पांच सीटें भी जीतने की स्थिति में नहीं होगी।

















