भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा का निधन

 

कांगडा/विवेकानंद वशिष्ठ:-   वीरभूमि के नाम से विख्यात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा निवासी एवं भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं कष्टकारी है।

 

जनरल विश्वनाथ शर्मा एवं उनके पूरे परिवार ने अपने उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व, अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा और अटूट समर्पण से भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

 

आपके सबसे बड़े भाई मेजर सोमनाथ शर्मा राष्ट्र रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता बने थे, जो आज भी हर भारतवासी को गौरवान्वित करता है।

 

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#जयहिंद #ॐशांति

[post-views]