चूहा ले गया ₹10 लाख के हीरे

तुमकुरु/कर्नाटक:-  कर्नाटक के तुमकुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सोना कारोबारी को लगा कि उसकी दुकान में चोरी हुई है। लेकिन जब सीसीटीवी चेक किया गया तो पता चला कि ₹10 लाख के हीरे के जेवर एक चूहा अपनी बिल में ले गया।

दरअसल, सुबह जब दुकान खोली गई तो वहां से हीरे के कई जेवर और अंगूठियां गायब मिलीं, जबकि दुकान का शटर और ताला पूरी तरह सुरक्षित थे।

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक चूहा हीरे के गहने ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद दुकान का पूरा स्टाफ चूहे के आने-जाने के रास्ते, यानी उसकी बिल, को तलाशने में जुट गया।

 

इस दौरान चूहे की बिल से करीब ₹10 लाख के हीरे के गहने बरामद किए गए। अब यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

[post-views]